फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद चीनी मिल से बांड भरवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद चीनी मिल से बांड भरवाने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय किसान संघ ने सहकारी क्षेत्र की नजीबाबाद चीनी मिल पर गन्ना बांड न लगाने का आरोप लगाया है। गन्ना आयुक्त को इस संबंध में प्रार्थनापत्र मेल कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

संघ के जिला प्रमुख लाल सिंह ने पत्र में कहा कि जिले की चीनी मिलें अतिरिक्त गन्ना बांड कर सुचारु रूप से गन्ने की खरीद कर रही हैं, लेकिन उनके आदेश के बावजूद नजीबाबाद सहकारी चीनी मिल किसानों के खड़े गन्ने का न तो सर्वे करा रही है और न ही अतिरिक्त बांड लागू कर रही है। किसानों को अपना गन्ना कोल्हू, क्रेशरों पर औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। इस स्थिति में किसानों के खेतों में काफी लंबे समय तक गन्ना खड़ा रहेगा और उन्हें आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। गन्ना आयुक्त से नजीबाबाद चीनी मिल से बांड भरवाकर किसानों के गन्ने की खरीद सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें