फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद के व्यक्ति की ब्लैक फंगस से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद के व्यक्ति की ब्लैक फंगस से मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। नगर की हिमालयन कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की ब्लैक फंगस के कारण मौत हो गई। व्यक्ति को दिल्ली से जयपुर के लिए रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हिमालयन कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय दिनेश शर्मा अमरोहा में कृषि उत्पादन मंडी समिति में कार्यरत थे। लगभग 20 दिन पूर्व कोरोना संक्रमित होने पर गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बिजनौर से दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया। परिजनों के अनुसार कोरोना संक्रमण को मात देकर उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी, लेकिन चिकित्सकों ने बताया कि उन्हें ब्लैक फंगस हो गया है। चिकित्सकों ने परिजनों को इलाज के लिए जयपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें जयपुर ले गए जहां गत शुक्रवार को व्यक्ति की मौत हो गई। बताया गया है कि ब्लैक फंगस के साथ-साथ उनके फेफड़े निष्क्रिय हो गए थे, जिस कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें