गजरौला को हराकर नजीबाबाद को मिली ‘विक्ट्री’
नजीबाबाद। एनसीसी क्लब की ओर से आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच गजरौला की टीम को हराते हुए विकट्री क्लब नजीबाबाद ने जीत लिया। नजीबाबाद के स्टेब्स ग्राउंड में आयोजित ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का सातवां मैच शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
शनिवार को खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए मैच में विशिष्ट अतिथि साहनपुर पूर्व चैयरमेन खुर्शीद मंसूरी और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राकेश पहवान भी पहुंचे। मैच विकट्री क्लब नजीबाबाद और गजरौला टीम के बीच खेला गया। गजरौला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 123 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेयश ने 30 और अन्नु ने 23 रन बनाए। विकट्री क्लब से निखिल और राजा ने दो-दो विकेट झटके। जबाब में उतरी नजीबाबाद विकट्री क्लब की टीम ने 15.5 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। टीम की ओर से निखिल ने 29 और उज्ज्वल ने 27 रन बनाए। टीम की ओर से निखिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका में माजिद वेग और नबाब अंसारी रहे। इस अवसर क्लब के अध्यक्ष ताबिश मिर्जा, अंकित चौधरी, शब्बू खान, मौ. काशिफ, मौ. इमरान, मो. नाजिम, तनवीर पहलवान, मौ. अहसान, राजीव ग्रोवर, विक्की राजपूत आदि मौजूद रहे।