फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: डीएफओ कार्यालय से तहसील तक किसान निकालेंगे पैदल मार्च

विज्ञापन
नजीबाबाद में डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
- भाकियू टिकैत का मांगों को लेकर डीएफओ कार्यालय पर धरना जारी
विज्ञापन

नजीबाबाद। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विभिन्न मांगों को लेकर डीएफओ कार्यालय पर 11वें दिन भी धरना जारी रहा। किसानों ने पंचायत कर शुक्रवार को डीएफओ कार्यालय से तहसील तक पैदल मार्च और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
बृहस्पतिवार को धरने पर बैठे किसानों का कहना था कि वन विभाग भ्रष्टाचार में लिप्त है। वन विभाग द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। वन विभाग ने किसानों की फसलों को नष्ट किया और उन किसानों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई। किसानों का कहना था कि धरने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पंचायत कर किसानों ने नौ जनवरी को डीएफओ कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार, ब्लॉक उपाध्यक्ष रामेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह,गजेंद्र सिंह, अजीत सिंह, वीरेश राणा, दुष्यंत, हेमेंद्र सिंह, मनजीत, राज सिंह, राहुल, पप्पू, युसूफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें