फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: दोपहर तक छाया कोहरा, बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भले ही बुधवार को धूप निकलने से अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी हुई लेकिन दिनभर करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर ने सर्दी बढ़ा दी। शीतलहर चलने से दिनभर लोगों के हाथ-पैर की अंगुलियां सुन्न रहीं।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को सुबह कोहरा छाया था। दोपहर तक हल्का कोहरा छाया रहा मगर, लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली। पूरे दिन लोगों की कंपकंपी छूटती रही। सर्दी अधिक होने की वजह से बृहस्पतिवार को कक्षा आठ तक के स्कूलों का अवकाश चल रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। नगीना स्थित कृषि वेधशाला के प्रेषक सतीश कुमार का कहना है कि अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। शीतलहर चलने और तापमान में गिरावट होने से अधिक सर्दी का अहसास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें