फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरएम मुरादाबाद से नई बसें उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
नजीबाबाद रोडवेज डिपो में खड़ी बसें। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
नजीबाबाद डिपो को जल्द मिलेंगी 12 नई रोडवेज बसें
विज्ञापन

नजीबाबाद। परिवहन निगम के नजीबाबाद डिपो को जल्द 12 नई रोडवेज बसें मिलेंगी। डिपो ने एआरएम मुरादाबाद को नई बसें उपलब्ध कराने को मांग भेजी है।
परिवहन निगम का नजीबाबाद रोडवेज डिपो काफी समय से यातायात संबंधी चुनौतियों से जूझ रहा है। डिपो के पास 61 निगम की और आठ अनुबंधित बसें हैं। इनमें से निगम की करीब एक दर्जन बसें ऑक्शन की कगार पर पहुंच चुकीं हैं। करीब सात लाख रुपये प्रतिदिन आय देने वाले नजीबाबाद डिपो का औसतन लोड फैक्टर 64 प्रतिशत है। कार्यवाहक केंद्र प्रभारी उरूज मेेंहदी ने बताया कि जल्द ही नजीबाबाद डिपो को 12 नई रोडवेज बसें मिलने की संभावना है। डिपो की ओर से एआरएम मुरादाबाद को बसों की कमी के चलते शीघ्र नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन

लखनऊ और कानपुर बस सेवा उपलब्ध
नजीबाबाद। रोडवेज डिपो नजीबाबाद से दिल्ली के लिए रोजाना औसतन 10 बसों का संचालन होता है। लखनऊ-हरिद्वार के लिए नजीबाबाद डिपो की दो बसें और कानपुर के लिए नियमित एक बस का संचालन हो रहा है। शेष बसों को हरिद्वार, मुरादाबाद तथा अन्य स्टेशनों के लिए संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें