नजीबाबाद बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद के अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए मतदान होगा। शेष पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाएंगे।
बार एसोसिएशन नजीबाबाद के वार्षिक चुनाव के लिए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए नौबहार सिंह और वसीम अहमद ने नामांकन दाखिल किए। महासचिव पद पर इंतजार अहमद और जितेंद्र राजपूत ने नामांकन जमा कराए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि 14 अक्तूबर को दोनों पदों पर किसी की नाम वापसी नहीं होती तो 23 अक्तूबर को अध्यक्ष और महासचिव पद पर चुनाव होगा।
बार एसोसिएशन के शेष पदों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद राजपूत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महिला पद पर एकता अग्रवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शहजाद आलम, संयुक्त सचिव पद पर इमरान अहमद, संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर देव प्रताप सिंह और फहीम अहमद, कोषाध्यक्ष पद पर रामेंद्र सिंह, लेखाधिकारी पद पर गौरव अग्रवाल और पुस्तकालय प्रभारी पद पर मो.आरिफ कफील ने अपने नामांकन जमा कराए हैं। इन सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
उधर, सदस्य पद के लिए 29 नामांकन जमा कराए गए हैं। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन विजय शर्मा ने बताया कि 23 अक्तूबर को प्रात: 10 बजे से तीन बजे तक मतदान होगा। चुनाव के बाद ही परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।