फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नैनी एक्सप्रेस सुपर फास्ट से बनेगी मेल एक्सप्रेस, नंबर भी बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
-साधारण श्रेणी के यात्रियों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

नजीबाबाद। देहरादून से काठगोदाम के बीच संचालित नैनी एक्सप्रेस ट्रेन एक जनवरी 2027 से मेल एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। मुख्यालय ने ट्रेन को नया नंबर दिया है।
देहरादून से काठगोदाम के बीच संचालित 12091 और काठगोदाम से देहरादून के बीच संचालित 12092 ट्रेन अब सुपरफास्ट ट्रेन के बजाय मेल ट्रेन के रूप में संचालित होगी। एक जनवरी से देहरादून से काठगोदाम के बीच संचालित नैनी एक्सप्रेस ट्रेन नए नंबर 15315 और काठगोदाम से देहरादून के बीच संचालित ट्रेन नए नंबर 15316 से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे मुख्यालय से संबंधित स्टेशनों को इस संबंध में सूचना जारी की गई है। मुख्यालय की ओर से सूचना जारी होने की सीएमआई ने पुष्टि की। नैनी एक्सप्रेस के सुपरफास्ट से मेल ट्रेन में परिवर्तित होने पर साधारण श्रेणी के यात्रियों के लिए भी कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें