फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कनकपुर में निकाला गया नगर कीर्तन, गूंजे शबद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नजीबाबाद। कनकपुर खुर्द गुरुद्वारा की ओर से गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रम हुए। नगर कीर्तन में शबद कीर्तन के साथ गुरुजी की महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह प्रकाशोत्सव क्रम में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा कनकपुर खुर्द की ओर से धार्मिक आयोजन किए गए। गुरुद्वारा परिसर में मुख्य अतिथि सरदार बलवीर सिंह, ग्रंथि ज्ञानी राजपाल सिंह की देखरेख में रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। सरदार बलबीर सिंह ने नूरपुर रागी जत्थे के भाई अवतार सिंह, पौंडा साहिब के जसवीर सिंह और साथियों को सिरोपा देकर सम्मानित किया। अखंड पाठ के बाद अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन

अर्जुन सिंह, दिवजोत सिंह, करन सिंह, विक्रम सिंह, बलजीत सिंह, रणजीत सिंह, सीताराम सिंह, अरविंद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें