बरुकी। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लक्खुवाला में वन विभाग द्वारा लगाया गया पिंजरा खाली रहा। मादा गुलदार पिंजरे के पास भी नहीं फटकी। गुलदार के शावकों का बिजनौर में इलाज चल रहा है।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम लक्खुवाला में रविवार को किसान मुनीश त्यागी के खेत में से गुलदार के तीन शावक मिले थे। दो शावकों के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें बिजनौर ले जाया गया था। वन विभाग द्वारा ग्राम लक्खुवाला के जंगलों में पिंजरा लगवा दिया गया था। साथ ही कैमरे भी लगवाये गए थे। रविवार की रात्रि मादा गुलदार पिंजरे की तरफ नहीं आई। कैमरे चेक करने पर मादा गुलदार न आने पता चला। वन विभाग के कर्मचारी ने बताया कि गुलदार के दो शावकों को डिहाइड्रेशन की शिकायत थी जिसके लिए इलाज के लिए शावकों को पशु चिकित्सा अधिकारी के पास बिजनौर में छोड़ा गया है। शावकों के स्वस्थ हो जाने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शावकों को छोड़ा जाएगा।