फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें : अशोक कटारिया

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रगान में भाग लेते परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें : अशोक कटारिया
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद के प्रभारी मंत्री और परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अशोक कटारिया विवेक कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण कर देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

शनिवार को विवेक कॉलेज में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अशोक कटारिया ने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने देश के लिए कार्य करते रहने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने लिये तो हर कोई जीता है, हमें समाज और देश के लिये भी कुछ करना चाहिए। हमारे प्रधानमंत्री बिना रुके, बिना थके लगातार देश को नई ऊंचाईयों पर ले जा रहे हैं। इसलिए हमारा भी दायित्व बनता है कि देश व समाज को आगे बढ़ाएं। कॉलेज के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि यह बिजनौर का सौभाग्य है कि बिजनौर की माटी में जन्मे अशोक कटारिया प्रदेश को आगे ले जाने में योगदान दे रहे हैं। कॉलेज चेयरमैन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र अग्रवाल ने मंत्री अशोक कटारिया को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में सम्मलित होने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें