नांगलसोती क्षेत्र में क्षेत्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट विजेता टीम को ट्रॉफी देते मुख्यअतिथि।
- फोटो : NAZIBABAD
मुस्सेपुर ने जीता वॉलीबाल टूर्नामेंट
नांगलसोती/नजीबाबाद। गांव शहजादपुर में आयोजित क्षेत्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट में मुस्सेपुर की वॉलीबाल टीम ने किरतपुर की टीम को पराजित कर ट्रॉफी जीती।
नांगलसोती के गांव शहजादपुर में क्षेत्रीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। दीपांशु, मोहित, कुंवर जीत, अजय कुमार की देखरेख में आयोजित टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मुस्सेपुर और किरतपुर वॉलीबाल टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में मुस्सेपुर वॉलीबॉल टीम ने किरतपुर वॉलीबॉल टीम को पराजित किया। रेफरी मुनेश कुमार और रूपेश कुमार रहे।
मुख्य अतिथि अजय कुमार ने विजेता टीम के कप्तान मोहित को 2100 रुपए और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के कप्तान बबलू को 1100 रुपए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता आयोजन में मोहित, विशाल, सन्नी पंडित, पंकज कुमार, छोटू, अभय आदि ने सहयोग किया। प्रतियोगिता में एक दर्जन से अधिक क्षेत्रीय वॉलीबाल टीमों ने भाग लिया। संवाद