फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का डर दिखाकर मुस्लिमों के वोट लेती हैं सपा, बसपा और कांग्रेस:ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
‘भाजपा का डर दिखा मुस्लिमों का लिया वोट’
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 19 प्रतिशत आबादी के बाद भी मुस्लिमों को राजनीति में हिस्सेदारी नहीं मिली है। सपा, बसपा और कांग्रेस ने हमेशा मुस्लिमों को भाजपा का डर दिखाकर वोट लिया। मुस्लिमों के वोट से जीतने वाले विधायकों को इन लोगों ने केवल कार्यकर्ता बनाकर रखा। जब तक मुस्लिम अपने नेता को जीताकर नहीं भेजेंगे उनकी समस्या खत्म नहीं होगी। कहा कि प्रधानमंत्री शादी पर हमलावर क्यों रहते हैं। जब 18 साल की लड़की सरकार बना सकती है तो शादी क्यों नहीं कर सकती।
नगीना-रायपुर रोड पर मैदान में आयोजित शोषित वंचित समाज सम्मेलन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है तो सपा, बसपा और कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरू हो गया है। जब जक मुस्लिम अपना नेता नहीं चुनेंगे उनकी समस्याएं खत्म नहीं होंगी। कहा कि प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के उस मुख्यमंत्री को उपयोगी बता रहे हैं जिसका नीति आयोग की रिपोर्ट गरीबी में तीसरा नंबर है। सीएए के विरोध में प्रदर्शन में नहटौर में मारे गए दो लोगों की मौत पर असदुद्दीन आवैसी ने दुख जताते हुए कहा कि जिन्होंने उन दोनों को मारा है उन्हें अल्लाह जरूर सजा देगा। कहा कि देश की संसद में भी उनकी पार्टी ने हमेशा बुलंद आवाज के साथ गरीब, शोषित व मुस्लिमों की समस्याओं को उठाया है। अगर जनता मजलिस को मजबूत करके उसका विधायक बनाएगी तो उनकी तमाम समस्याएं खुद समाप्त हो जाएंगी। यामीन अंसारी की अध्यक्षता व इंतजार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, जिला अध्यक्ष नजाकत अली, डॉ. इफ्तेखार कुरैशी आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विधायक मनोज पारस पर किया कटाक्ष
असदुद्दीन ओवैसी ने भाषण के दौरान नगीना के सपा विधायक मनोज पारस का बिना नाम लिए उन पर तीखा हमला बोला। कहा कि वे दो बार विधायक बनने के बाद भी नगीना में एनआरसी के प्रदर्शन के दौरान उनके बीच नहीं थे। पूछा कि पिछले दस सालों में विधायक ने क्या कोई कॉलेज बनवाया। ओवैसी ने नगीना के पूर्व चेयरमैन शेख खलीलुर्रहमान के जनाजे में शामिल न होने पर भी विधायक पर कटाक्ष किया।
युवाओं ने ओवैसी के साथ खिंचवाई सेल्फी
असदुद्दीन ओवैसी के साथ सेल्फी खिंचवाने व उनसे हाथ मिलाने को लेकर लोगों, खासकर युवाओं में खासा जोश नजर आया। ओवैसी के मंच पर पहुंचते ही मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई तथा भारी संख्या में लोग मीडिया गैलरी में घुस गए तथा मंच पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दो घंटे देर से आए ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी अपने निर्धारित कार्यक्रम से करीब दो घंटा लेट ठीक चार बजे मंच पर पहुंचे। 4:05 मिनट पर उन्होंने भाषण शुरू कर किया। उनका भाषण 4:49 मिनट पर खत्म हुआ। ओवैसी ने अपने संबोधन के दौरान सबसे ज्यादा सपा पर हमला बोला। सम्मेलन समाप्त होने के बाद काफी देर तक नगीना-रायपुर रोड पर जाम लगा रहा। आवाजाही सुचारु कराने में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें