फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत पर मुस्लिमों ने निकाला कैडिल मार्च

Mon, 26 Sep 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में उड़ी में शहीद जवानों की याद में कैं‌िडल मार्च निकालते मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में आतंकवादियों द्वारा उड़ी में जवानों की हत्या से मुस्लिम समाज स्तब्ध है। मुस्लिमों ने शहीद की याद में कैंडिल-मार्च निकाला। पाकिस्तान द्वारा आतंकियों को भारत में भेजकर निर्दोष लोगों की हत्या कराने की मुस्लिमों ने निंदा की। 
विज्ञापन

पठानपुरा में समाजसेवी मो.रमजान, अब्दुल गफ्फार, हाजी अब्दुल सत्तार, मोबीन कुरैशी, हाजी मो.अहसान, ओपी अकेला, की उपस्थिति में मुस्लिमों ने रविवार शाम सभा कर कैंडिल मार्च निकाला। मुस्लिमों ने आतंकी हमले में मारे गए उड़ी के शहीद जवानों को खिराजे अकीदत पेश की। मुस्लिमों ने पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों द्वारा लगातार हिंदुस्तान के निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर बेगुनाहों का कत्ल करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकियों के बढ़ते हमलों को तत्काल रोकने के लिए केंद्र सरकार से प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कैंडिल मार्च में अब्दुल सलाम, अकबर कुरैशी, अशफाक कुरैशी, मो.नसीम, रफीक अहमद, रशीद अहमद, अब्दुल रशीद, गुलजार सैफी, अदनान, सदाकत, मास्टर यामीन, फरमान आदि रहे।

शिवसैनिकों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका
बिजनौर में युवा शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान को आतंकवाद का केंद्र बताते हुए प्रदर्शन कर आतंकवाद का पुतला फूंका व पाकिस्तान का झंडा जलाया। पेद्दा कांड में निर्दोषों व ऐश्वर्य चौधरी मौसम का समर्थन कराने की बात कही। नगर अध्यक्ष विजयमोहन गुप्ता के नेतृत्व में नगर पालिका चौक पर एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगर उपाध्यक्ष अर्पित खन्ना ने पाकिस्तान को आतंकवाद का एकमात्र केंद्र बताया। केंद्र सरकार से देश विरोधी ताकतों के खिलाफ मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। देश के शहीदों को नमन किया गया। नगर सचिव रानू ठाकुर ने पेद्दा प्रकरण में फंसाए जा रहे निर्दोष लोगों को प्रकरण से निकालने की मांग की। ऐश्वर्य चौधरी मौसम का समर्थन करने की बात कही। इस दौरान बिट्टू, विशाल, रजत, भानू चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें