फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिमों ने जिले में निकाला शांति मार्च

Fri, 22 Dec 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में शांति मार्च निकालते मुस्लिम समुदाय के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में अमेरिका द्वारा येरुशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित करने के विरोध में जमीयत उलमा-ए हिंद के बैनर तले मुसलमानों ने शांति मार्च निकाला। भारत सरकार से मामले में हस्तक्षेप की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा गया। 
विज्ञापन


मुस्लिम समुदाय के लोग काजीपाड़ा से शांति मार्च निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे। पूर्व विधायक रुचि वीरा भी उनके साथ रहीं। संयुक्त राष्ट्र संघ के जनरल सेक्रेट्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर बताया कि 1967 की जंग में इस्राइल द्वारा अलकुदस पर जबरन कब्जा किया गया था। अमेरिका द्वारा अलकुदस पर इस्राइल के नाजायज कब्जे को जायज ठहराना सही नहीं है। अमेरिका के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। कहा कि भारत ने हमेशा आजाद फलस्तीन की वकालत की है। जमीयत उलमा अध्यक्ष अरशद महमूद कासमी, परवेज आफताब, मोहम्मद तालिब, निसार अहमद, काजी निसार आदि मौजूद रहे।  उधर, किरतपुर में जमीयत ए उलमा ए हिंद के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जुमे की नमाज के बाद जमीयत के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि अमेरिका दहशतगर्द मुल्क है और उसके इशारे पर षड्यंत्र के तहत इस्राइल फिलिस्तीन में बेकसूर नागरिकों पर जुल्म ढा रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा फिलिस्तीन के शहर येरुशलम को इस्राइल की राजधानी घोषित कर दिया। भारत के मुसलमान राष्ट्रपति और केंद्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि यूएनओ में भारत की ओर से इसका विरोध किया जाए। मौलाना अली हसन, मौलाना मुख्तार अहमद, कारी अहमद हसन, कारी मेहरबान, हाफिज मोहम्मद हयात खां, कारी मेहरबान, मौलाना इब्ने सउद, डॉ. मोहम्मद जुनैद, डॉ. काजी फरीद अहमद, मौलाना याकूब, मोहम्मद आबिद, कारी तसलीम, इकरार नेता आदि रहे।
नगीना/नूरपुर/हल्दौर। शुक्रवार को जामा मस्जिद में हुई नमाज के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिमों ने जामा मस्जिद में येरुशलम को इजरायल की राजधानी बनाने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का कड़ा विरोध किया। इमाम मुफ्ती अवैस अकरम, मौलाना निसार अहमद, मुफ्ती मोहम्मद इल्यास काजमी, मौलाना डा.खलीक कासमी आदि ने फैसले पर रोक लगाने की मांग उठाई। नूरपुर में भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस फैसले का विरोध किया गया। मौलाना अबरार काजमी, मुकर्रम, सलमान, कारी आरिफ आदि मौजूद रहे। हल्दौर में सदर जमीयत उलेमा-ए-हिंद व शहर काजी ने नगर में मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक को सौंपा। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद इरशाद कासमी ने थाना प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार गौड़ को दिए ज्ञापन में वहीं झालू में भी मुस्लिमों ने चौकी इंचार्ज को ज्ञापन सौंपकर येरुशलम को राजधानी बनाने का विरोध किया।
विज्ञापन


नजीबाबाद में फिलिस्तीन में रह रहे मुस्लिमों पर अत्याचार के विरोध में क्षेत्र के मुस्लिमों ने शांति मार्च निकाला। फिलिस्तीन को इस्राइल के कब्जे से मुक्त कराने की मांग की गई।
जमीयत उलेमा ए हिंद नजीबाबाद के बैनर तले मौलाना मोहम्मद असलम, असरार अहमद, तसलीम अहमद, लियाकत अली आदि के नेतृत्व में मदरसा अनवारूल उलूम में मुस्लिमों की बैठक हुई। जिसमें केंद्र सरकार से हस्तक्षेप कर फिलिस्तीनियों को अमेरिका के इशारे पर इस्राइल के अत्याचारों से मुक्त कराने की मांग की गई। बैठक में मौलाना मोहम्मद ईसा, मौलाना इम्तियाज, फहीम अहमद, गुफरान अहमद, मोहम्मद जाकिर आदि मौजूद रहे। उधर, जमीयत की  भनेड़ा शाखा की ओर से मदरसा रहमतिया से शांति मार्च निकाला गया। जूनियर हाईस्कूल पहुंचकर जुलूस खत्म होने पर किरतपुर थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बैतुल मुकद्दस को इस्राइल से कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। इससे पहले मुफ्ती नईम कासमी की अध्यक्षता और मौलाना मुज्जिमल के संचालन में हुई सभा में मौलाना शहजाद, मास्टर आबाद, अब्दुल रहमान, इंतेखाब, कारी याहिया आदि मौजूद रहे। जमीयत उलेमा ए हिंद शाखा भागूवाला की ओर से इस्राइल में फिलिस्तीनी मुस्लिमों पर हो रहे जुल्म को लेकर क्षेत्र के मुस्लिमों ने शांति मार्च निकाला। मोहम्मद हनीफ, हाफिज अली हसन, मुफ्ती मोहम्मद अशरफ के नेतृत्व में जामा मस्जिद से बुधवार बाजार भागूवाला तक शांति मार्च निकाला गया। हाफिज मोहम्मद हनीफ की अध्यक्षता, कारी शुएब नफीस के संचालन में आयोजित बैठक में मौलाना हुसैन, हाफिज कफील, अब्दुल्ला, फारूख, मोहम्मद असगर, सरफराज, तसलीम आदि मौजूद रहे।

अफजलगढ़ में मुसलमानों ने जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद पर एकत्र होकर बैतुल मुकद्दस को इस्राइल की राजधानी घोषित करने पर अमेरिका के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। शांति मार्च निकालकर कोतवाल को गृहमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मौलाना शफीक अहमद कासमी, मौलाना शफीक अहमद कासमी, मौलाना मुख्तार अहमद कासमी, शेख सुलेमान, पूर्व चेयरमैन जावेद विकार, पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी, सलीम अंसारी, शेख इरशाद हुसैन, शहर इमाम मौलाना मोहम्मद उमेर मजाहिरी, विशाल अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें