बिजनौर में समर्थकों के साथ एसपी से मिलकर लौटतीं सपा विधायक रुचिवीरा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर में सपा विधायक रुचि वीरा मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ डीएम व एसपी से मिलीं । दोनों अफसरों को ज्ञापन देकर विधायक ने कहा कि अगर किसी निर्दोष को इस केस में जेल भेजा गया तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
उन्होंने निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। विधायक ने अफसरों से कहा कि विशाल के पिता संजय ने जो जहर खाया है, उसकी भी गहराई सें जांच होनी चाहिए। संजय के खिलाफ आत्महत्या का प्रयास करने के साथ उसे इस काम के लिए उकसाने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। दोनों अफसरों से मिलने वालों में विधायक के अलावा नगर पालिका बिजनौर के चेयरमैन फरीद अहमद, मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष आसिफ उर्फ शान, कारी अरशद महमूद, खुशनूद खां, आकिफ अंसारी, वकार अहमद, महमूद कस्सार,जाकिर दिलशाद अंसारी समेत तमाम लोग शामिल रहे।