फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की जहर देकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की जहर देकर हत्या
विज्ञापन

कोतवाली देहात। थानाक्षेत्र के गांव दुल्लावाला में ससुराल वालों ने दहेज के लिए एक विवाहिता को जहर देकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, देवर व जेठ के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज किया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हीमपुर दीपा निवासी राजकिशोर ने अपनी पुत्री शालिनी का विवाह 24 मई 2021 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फरीदपुर दुल्ला उर्फ दुल्लावाला निवासी मिथुन के साथ किया था। आरोप है कि ससुराल वाले शालिनी को रोजाना दहेज में घर से रुपये लाने के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि ससुराल वालों ने रविवार को प्रात: नौ बजे दहेज की मांग पूरी न होने पर शालिनी के साथ मारपीट की और उसके बाद जहर देकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतका के पिता राजकिशोर की तहरीर पर पति मिथुन, ससुर चंद्रपाल, देवर कपिल व जेठ विजेंद्र के विरुद्ध दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें