फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Bijnor: रास्ता मांगने पर महिला की चाकू से गोद कर हत्या, बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रही थी जमुना

Mon, 11 Sep 2023 10:21 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर

सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में सोमवार सुबह एक महिला को मामूली कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए जा रही थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ थानाक्षेत्र की नई बस्ती बेगम सराय थाने के पीछे महिला की हत्या से सनसनी फैल गई। यहां मामूली कहासुनी को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मौके सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी जमुना (42) पत्नी निसार अपने बच्चे को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए ई-रिक्शा तक छोड़ने के लिए जाती थी। आज सुबह भी वह बच्चे को छोड़ने के लिए जा रही थी।

वह जब वह अपने घर से कुछ दूर आगे निकली रास्ते में कीचड़ हो रही थी। वहीं एक अन्य व्यक्ति खड़ा हुआ था महिला ने उससे रास्ते से हटने के लिए कहा जिस पर उस व्यक्ति से महिला की कहासुनी हो गई।
 

यह भी पढ़ें:कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के अनुसार उस व्यक्ति ने महिला पर छुरे से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
सूचना पर सीओ शुभसूचित व थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे ओर महिला का शव कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए। वहीं घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से आवश्यक जानकारी हासिल की। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें