फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: मां ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे, बेटे ने सिर में डंडा मारकर उतारा मौत के घाट, गांव में फैली सनसनी

Fri, 28 Oct 2022 12:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Murder in Bijnor: मां ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेटे ने सिर में डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
बिजनौर में महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Murder in Bijnor: बिजनौर जनपद में चांदपुर के ग्राम लेपुरी में एक शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपनी वृद्ध मां की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। बताया गया कि मां ने बेटे को शराब पीने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसी बीच बेटे ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लेनपुरी निवासी देवेंद्र सैनी (25) पुत्र स्वर्गीय भारत सैनी का अपनी मां समुन्द्रा देवी (65) के साथ शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर झगड़ा हुआ था। झगड़े में देवेंद्र सैनी ने अपनी मां समुन्द्रा देवी के सिर में डंडा मार दिया गया, जिसमें समुन्द्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। 

उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी चांदपुर व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP : बिजनौर-सहारनपुर जिला कारागार में बंदी भाइयों को तिलक कर बहनों ने मांगी दुआएं, लगी रहीं लंबी कतारें
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि आरोपी बेटे देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शराब के लिए पैसे न मिलने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में देवेंद्र ने अपनी मां के सिर में डंडा मार दिया था।

यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar : बुलेट पर सवार होकर निकले टिकैत, कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें