फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
बिजनौर गंज रोड पर सड़क दुर्घटना मे मेरे निशांत के विलाप करते परिजन - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत
विज्ञापन

बिजनौर। स्टेट हाइवे पर गांव लक्खिवाला के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार युवक की मौत हुई। जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। दूसरी बाइक पर सवार युवक की भी मौत हो गई और उसका चचेरा भाई घायल हो गया। मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गंज निवासी निशांत उर्फ निक्की पुत्र श्रीनारायण पत्नी मोनी के साथ भाई दूज पर अपनी ससुराल गांव काजीवाला गया हुआ था। शाम को ससुराल से लौटते समय निशांत की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई और पत्नी घायल हुई। दूसरी बाइक पर सवार मुकीम पुत्र मोबीन निवासी मोहल्ला अफगानान किरतपुर की भी मौत हो गई। जबकि मुकीम का चचेरा भाई हिफजान पुत्र नूर मोहम्मद घायल हो गया। मुकीम अपने चचेरे भाई के साथ दोस्त की शादी में बछरायूं गया था। शादी में शामिल होने के बाद वह बृहस्पतिवार शाम घर लौट रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी अनिल कुमार और कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ मौके पर पहुंचे। दोनों ही बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस मुताबिक यदि युवकों ने हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें