फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पालिका ने घटाया हाउस टैक्स, आठ सड़कें बनंेगी

विज्ञापन
धामपुर नगर पालिका में आयोजित पालिका बोर्ड की बैठक में विचार रखते सभासद स्रोत संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धामपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में नगर विकास को लेकर कई प्रस्ताव पास हुए। नगर की 90 प्रतिशत आबादी को राहत देने को 10 पैसे प्रति वर्ग फिट हाउस टैक्स घटाया गया। तीस लाख की लागत से नगर में करीब आठ सड़कों का निर्माण होगा। विधायक के नगर में तीन काॅलोनियों में स्मृति द्वार बनाने के प्रस्ताव को बोर्ड ने खारिज कर दिया।
शनिवार को पालिका के शिवाजी पार्क स्थित संपादकाचार्य पंडित रूद्रदत्त शर्मा पुस्तकालय में बोर्ड की बैठक हुई। लोगों को शीत लहर से बचाव के लिए राज्य वित्त और बोर्ड फंड से अलाव जलाने के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

पालिका की आमदनी बढ़ाने के लिए निकाय संपत्ति के किराए में वृद्धि का प्रस्ताव पास हुआ। निर्णय लिया गया कि जिन लोगों के पास पहले तीन हजार वार्षिक किराए पर पालिका की संपत्ति थी, उसे दुगुना किया जाएगा। जिनके पास आठ वार्षिक किराए की संपत्ति थी, उसके किराए को बढ़ाकर 12 हजार वार्षिक किया गया। इनके पास 12 हजार वार्षिक से अधिक के किराए की संपत्तियां हैं, उनमें 25 प्रतिशत किराए में वृद्धि करने का निर्णय हुआ।
बैठक में पालिका सदस्य संतोष राजपूत ,पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमित महेश्वरी, मीनाक्षी, पूनम सैनी, दानिश उस्मानी, जोंटी आदि शामिल है। अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने की।
विज्ञापन

n विधायक का प्रस्ताव खारिज होने का किसी मेंबर ने भी नहीं किया विरोध : विधायक अशोक राणा की ओर से विधान मंडल विकास निधि के अंतर्गत नगर में तीन स्थानों क्षत्रिय नगर, वाल्मीकि नगर और मोहल्ला बाड़वान में महापुरुषों के नाम से स्मृति द्वार बनाने का प्रस्ताव भी शामिल था। इसे बोर्ड ने खारिज कर दिया है। प्रस्ताव का भाजपा समर्थित सदस्यों ने भी विरोध नहीं किया। यह चर्चा का विषय बना है। बैठक में छह भाजपा समर्थित सदस्य मौजूद रहे। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि स्मृति र बनने से कोई लाभ नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें