फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: फोरलेन पर यूटर्न बंद करने के विरोध में दिया धरना

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद में गांव मोचीपुरा के निकट धरना देते किसान। (स्रोत-किसान)
विज्ञापन
नजीबाबाद। मेरठ-पौड़ी हाईवे पर गांव मोचीपुरा में यू-टर्न बंद करने पहुंची एनएचए की टीम का किसानों ने विरोध किया। किसानों ने इसे लेकर फोरलेन पर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनएचए के अधिकारी गांव मोचीपुरा में फोरलेन के यू-टर्न बंद करने के लिए टीम के साथ पहुंचे। पूर्व ग्राम प्रधान जय सिंह ने अन्य ग्रामीणों के साथ एनएचए के अधिकारियों को यू-टर्न बंद से रोका, लेकिन अधिकारी यू-टर्न बंद करने पर अड़े रहे। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान गांव मोचीपुरा पहुंचे और यू-टर्न बंद करने के विरोध में धरना शुरू कर दिया।
धरने की सूचना पर एसडीएम विजय शंकर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गांव मोचीपुरा में यू-टर्न बंद नहीं करने के आश्वासन पर किसानों ने देर शाम धरना समाप्त कर लिया। धरने पर बड़ी संख्या में यूनियन के पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें