फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुंगेरीलाल के सपने न देखे तिकड़ी’

Sun, 08 Apr 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास करते उपमुख्यमंत्री सांसद,विधायक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दलित आंदोलन के दौरान हिंसा सपा, बसपा और कांग्रेस की साजिश से हुआ है। ये तीनों मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत के घोड़े को रोकना चाहते हैं। तीनों को खतरा है कि 2019 में मोदी की फिर से सरकार बन गई तो भारत दुनिया में बड़ी शक्ति बन जाएगा। इस तिकड़ी से आगे भी माहौल खराब होने का खतरा है। 
विज्ञापन

डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि 15 सालों से सपा-बसपा सरकार ने सूबे में अपराध व भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। योगी सरकार ने इन पर लगाम लगाई है। उन्होंने अफसरों को चेताया कि सुधर जाओ वर्ना उनकी खैर नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में बदमाशों का खात्मा करने का कोई इरादा नहीं है। अगर कोई बदमाश पुलिस पर गोली चलाएगा तो पुलिस बदमाशों पर फूल नहीं बरसाएगी। बदमाश की गोली का जवाब पुलिस देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा भेदभाव नहीं करती है। कुछ सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री को नाराजगी भरी चिट्ठी लिखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो लोग नाराज हुए हैं वे अपने हैं। दलित आंदोलन को भड़काकर हिंसा कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। योगी सरकार माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटेगी। कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस मिलकर मुंगेरीलाल के सपने ना देखें। 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीत के घोड़े को कोई नहीं रोक पाएगा। अखिलेश यादव केवल शिलान्यास ही करते थे, उनकी सरकार में योजनाओं पर पैसा नहीं लगाया गया। भाजपा सरकार में ऐसा नहीं हो रहा। जहां शिलान्यास हो रहा है वहां पैसा भी लगाया जा रहा है। कहा कि भाजपा सरकार में पांच जिलों में ही नहीं बल्कि सभी 75 जिलों में विकास कार्य हो रहा है। किसी भी जिले के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। कार्यक्रम में सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक ओम कुमार, कमलेश सैनी, सुचि चौधरी, अशोक राणा ,भाजपा प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया, जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष नवनीत गर्ग, सत्यवीर त्यागी आदि मौजूद रहे।
मेडिकल कॉलेज का मुद्दा भी उठा 
उपमुख्यमंत्री के सामने सपा सरकार के दौरान मंजूर हुए मेडिकल कॉलेज का मुद्दा छाया रहा। उपमुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी होने से इंकार किया तो सांसद भारतेंद्र सिंह ने बीच में उठकर कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए धन जारी करने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

गांवों को जोड़ रहे राजमार्गों से 
दिल्ली पौड़ी नेशनल हाईवे की खस्ता हालत का मुद्दा उठने पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग का टेंडर हो गया है। कई राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार में सबसे बड़ा काम यह हो रहा है कि राजमार्गों पर पड़ने वाले गांवों को राजमार्गों से जोड़ा जा रहा है। अफसरों को इस बारे में सख्त हिदायत दे दी गई है। 
विदुरकुटी को याद किया 
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विदुर कुटी का नाम लेना नहीं भूले। कहा कि घर के भजनों में सुना था कि दुर्योधन की मेवा त्यागी साग विदुर घर खायो रे, वह स्थान बिजनौर में है। उपमुख्यमंत्री ने विधायक स्व.लोकेंद्र चौहान व भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को अपना परम मित्र बताया।  

कार्यकर्त्ता योजनाओं पर रखें निगाह :केशव प्रसाद मौर्य      
बिजनौर। सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कार्यकर्त्ता भाजपा की रीढ़ है। सरकार कार्यकत्ताओं से बनती है। उन्होंने सूबे के विकास कार्यों के क्रियावयन में कार्यकर्त्ताओं को सीसीटीवी कैमरे की तरह अधिकारियों व विकास योजनाओं पर निगाह रखने की बात कही है।  
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में भाजपा कार्यकर्त्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सरकार को एक साल भ्रष्टाचार के गड्ढे भरने में लग गया है। सरकार ने विकास में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है। सपा बसपा के 15 साल के भ्रष्टाचार ने सूबे को खोखला कर दिया था। कुछ दिन बाद सरकार के कामकाज का असर दिखाई देगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों को काम के लिए एक साल का समय दे दिया गया है। अब कामकाज के आधार पर अधिकारी का आंकलन होगा। 
सपा-बसपा गठबंधन है नापाक 
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा शासन में पांच जिलों का विकास हुआ था। भाजपा शासन में 75 जिलों का विकास समानता से हो रहा है। सपा-बसपा गठबंधन नापाक है। गठबंधन केवल 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए हैं। गठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है। लोगों के बीच गलत बयानबाजी करके समाज को बांटना है। भाजपा ने अंबेडकर जी को सम्मान दिया है। जातीय उन्माद फैलाने वालों को सिर नही उठाने देंगे।  

बालावाली व चेतावाला पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करें अधिकारी -र्मार्य 
बिजनौर। मौर्य जब अपनी सरकार की उपलब्धि गिना रहे थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूछा कि क्या बालावाली का पुल बन रहा है या काम रूका है। इस पर कार्यकर्त्ताओं ने कहा कि काम बंद है। अधिकारी काम कराने में रुचि नहीं ले रहे हैं। फिर मौर्य ने पूछा कि चेतावाला पुल बन रहा है। तो कार्यकर्त्ताओं ने खड़े होकर कहा कि नहीं बना। केशव प्रसाद मौर्य ने गुस्से के लहजे में अधिकारियों से कहा कि दोनों पुलों पर काम शुरू कराएं। उन्हें दोबारा कार्यकर्त्ताओं से यह जवाब नहीं सुनना पड़े।  

96 करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास 
बिजनौर। उपमुख्यमंत्री ने 96 करोड़ 30 लाख की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। बताया कि इस लागत से जिले में 110 किलोमीटर लंबी सड़क बनेगी। डिप्टी सीएम ने कार्यकर्त्ताओं से कहा कि योजनाओं के शिलापट मात्र शोपीस बनकर न रह जाएं। कार्यकर्त्ता सीसीटीवी कैमरे बनकर निगाह रखें।  

भाजपा एजेंडे में किसान टॉप पर 
गन्ना राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार सुरेश राणा ने कहा कि किसान भाजपा के एजेंडेे में टॉप पर है। गन्ना विभाग से चार करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े हैं। यूपी ने चीनी उत्पादन में दुनिया में रिकार्ड बनाया है। जिला  गन्ना उत्पादन में प्रदेश में अव्वल है। पिछले साल शुक्रवार की शाम तक प्रदेश में 76 करोड़ क्विंटल गन्ने की पिराई हुई थी। यह इस साल बढ़कर 91 करोड़ हो गई है। 
 
नूरपुर विधान सभा सीट के चुनाव प्रभारी नियुक्त 
बिजनौर। भाजपा की निगाह नूरपुर विधान सभा सीट पर है। भाजपा इस सीट को खोना नहीं चाहती है। चुनाव का एलान नही हुआ है। फिर भी भाजपा ने घेराबंदी शुरू कर दी है। सूबे के राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के सत्यपाल सिंह व मुरादाबाद के गोपाल अंजान समेत चार सह प्रभारी बनाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें