फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के साबिर ने नजीबाबाद से लूटे थे आभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद(बिजनौर)। सराफा कारोबारी बिदु के प्रतिष्ठान से भोपाल के लुटेरों ने सोने के आभूषण लूट की घटना को अंजाम दिया था। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने घटना का खुलासा किया। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी साबिर उर्फ बुड्ढा को गिरफ्तार कर उसके पास से हजारों रुपये की नकदी, तमंचा व कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने 11 जून को दिनदहाड़े सराफा करोबारी बिन्दु सराफ से 100 ग्राम सोने के आभूषण लूटे जाने की घटना का सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार वर्मा और सराफा कारोबारी की उपस्थिति में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वाट/सर्विलांस और थाना नजीबाबाद की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी अमन कॉलोनी करौंदा थाना निसातपुरा भोपाल मध्यप्रदेश के साबिर उर्फ बुड्ढा को आजाद चौक नजीबाबाद से गिरफ्तार किया। साबिर ने अपने साथी हैंस उर्फ हैदर ईरानी के साथ सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठान से सोना लूटने की घटना को अंजाम दिया था। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।
एसपी ने बताया कि लूट के इरादे से साबिर अपने साथी के साथ नजीबाबाद आया था। उसे आजाद चौक से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। उसका साथी फरार हो गया। साबिर के पास से पुलिस ने 8580 रुपये की नकदी, 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन

पुलिस टीम को 10 हजार रुपये का एसपी ने दिया इनाम
एसपी ने सराफा कारोबारी से सोना लूट की घटना के खुलासे में जुटी टीम को 10 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एसपी सिटी प्रवीण कुमार रंजन, सीओ गजेंद्र पाल सिंह के निर्देशन में स्वाट सर्विलांस टीम के निरीक्षक सतेंद्र कुमार, मनोज परमार, सर्विलांस टीम प्रभारी जर्रार हुसैन, राजकुमार, खालिद, रईस, मोहित शर्मा, विकास बैसला, नजीबाबाद टीम के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र वर्मा, उपनिरीक्षक सतेंद्र पूनिया, समीर, अंकित ने तीन सप्ताह के बीच घटना का खुलासा किया।
लुटेरे के दावे से असंतुष्ट हैं बिंदु सराफ
सराफा कारोबारी बिंदु सराफ लूट की घटना को अंजाम देने वाले साबिर द्वारा मात्र दो तोला सोना लूटने के दावे से संतुष्ट नहीं है। बिंदु सराफ का कहना है कि उनके प्रतिष्ठान से करीब पांच लाख रुपये मूल्य का 100 ग्राम सोने आभूषण लूटे गए थे। बिंदु सराफ ने एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह से साबिर के साथी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। कारोबारी बिंदु सराफ ने सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, व्यापारी नेता आयशा सिद्दीकी, सुबोध महेंद्रा, मोनिका यादव के साथ थाने पहुंचकर लूट को अंजाम देने वाले साबिर की पहचान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें