नहटौर में बाइक सवार को हेलमेट पहनाकर यातायात के नियमों के लिए जागरूक करते सांसद चंद्रशेखर। संव
नहटौर। शुक्रवार को नहटौर पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने हल्दौर चौराहे पर बाइक सवारों को हेलमेट पहनाए। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन कर हादसों सेे बचा जा सकता है।
दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट जरूर पहना चाहिए। वहीं चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट बांधकर यात्रा करने के लिए कहा। कहा कि जीवन अनमोल है और इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे नहटौर से रेलवे लाइन बिछवाने तथा नहटौर में रेलवे स्टेशन बनवाने का मुद्दा संसद में उठाएगें। उन्होंने नगर की सड़कों को जाम मुक्त कराए जाने के लिए भी वैकल्पिक मार्ग तैयार कराने का पर विचार करने की बात कही। अशोक मलिक, सतेंद्र कुमार, आरिफ कुरैशी, मौलाना अतीक, विवेक सैन, आलोक भारती, सलीम अहमद, शाकिर प्रधान, अतीक प्रधान, सलीम अंसारी मौजूद रहे।