फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाएं बहाल होने पर सांसद ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने केंद्र सरकार से वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलवे यात्रा किराये में रियायत, विशेष सुविधाएं फिर बहाल करने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है। सांसद ने कहा कि यह निर्णय देश के करोड़ों बुजुर्गों के सम्मान, सुविधा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन

रविवार को आवास पर आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखकर कोरोना काल में बंद की गई वरिष्ठ नागरिकों की यात्रा रियायत को दोबारा लागू करने की मांग की थी। वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा किराये में दी जाने वाली विशेष छूट को महामारी के दौरान अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। इस सुविधा के पुनः लागू होने से बुजुर्गों को यात्रा में आर्थिक राहत मिलेगी। सांसद ने कहा कि अमेरिका भारत का सच्चा मित्र नहीं हो सकता। क्योंकि सच्चा दोस्त आंखें नहीं दिखाता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत को अपनी विदेश नीति, राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रख निर्णय लेने चाहिए। इस मौके पर सांसद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। कहा कि अक्सर देखा जाता है कि अधिकारी संपन्न लोगों के काम जल्दी कर देते हैं जबकि गरीब, जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें