फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद ने की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद्र ने प्रदेश के सीएम चिट्ठी लिखकर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने की मांग की है।
पत्र में उन्होंने अवगत कराया है कि बिजनौर जिले में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। अस्पतालों में न ऑक्सीजन है न ही दवाईयां हैं। मरीजों का सही से उपचार न होने से अप्रत्याशित मौतें हो रही हैं। उन्होंने बताया कि धामपुर (चक शहजानी) में 100 बेड का अस्तपाल बनकर तैयार है। वह कई बार इस अस्पताल में डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ को तैनात कर चालू करने की मांग कर चुके हैं। परंतु कोरोना संक्रमण की ऐसी विकट परिस्थितियों में भी इसे चालू नहीं किया गया है। वर्तमान में इसकी बिल्डिंग को क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी चल रही है। इसे क्वारंटीन सेंटर न बनाकर इस अस्पताल को शीघ्र ही चालू किया जाए।
विज्ञापन

सीएचसी परिसर धामपुर में वर्षों पहले ट्रामा सेंटर भवन बना हुआ है। वह भी आज तक शुरू नहीं हो सका है। सीएचसी के 30 बेड के जनरल वार्ड को बिना किसी तैयारी के 18 मई को नोडल अधिकारी ने एल-2 ग्रेड कोविड वार्ड हॉस्पिटल का उद्घाटन कर दिया। जिसमें मरीजों के लिए न तो पर्याप्त ऑक्सीजन सिलिंडर, न दवाईयां है और न ही जांच के लिए जरूरी संसाधन हैं। उन्होंने कहा कि कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना के तहत धामपुर में 500 गरीब परिवारों के इस मकान बनाये गए। परंतु इन मकानों के आवंटन नहीं हो सका। इन मकानों को गरीबों को आवंटित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें