फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने जनता की समस्याओं का सुना और निदान का भरोसा दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने रविवार को अपने आवास पर जनता की समस्याओं को सुना और निदान कराने का भरोसा दिया। लोगों ने सांसद से सड़कों की मरम्मत कराने, गन्ने का रेट 500 रुपये दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को सांसद के समक्ष गांव नयागांव के लोगों ने गांव में धर्मशाला का निर्माण कराने की मांग की। गांव छजुपुरा दिनेश, ओमप्रकाश सिंह ने गांव में रास्ता बनवाने की मांग की। पित्तनखेड़ी जिया के ग्रामीणों ने गांव में कब्रिस्तान तक सीसी रोड बनवाने की मांग की। शेरकोट, नाथाडोई, मंधौरा, धुराड़ा आदि गांवों के किसानों ने बताया कि वह कई बार खो नदी में आई बाढ़ से रास्तों के हुए कटान को अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। किसानों को मिल को गन्ने की आपूर्ति करने में दिक्कत आ रही है। सांसद ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का निदान कराने को कहा। सांसद ने लोगों को उनकी समस्या का जल्द निदान कराने का भरोसा दिया।
इस दौरान आल टीचर्स एम्प्लाइज वेलफेयर एसो. के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद की ओर से सत्र में उनकी पुुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को उठाया गया है, उसके लिए वह आभारी है। इस मौके पर बसपा जिला इंचार्ज दीपक कुमार, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, आदिल चौधरी, अरशद भाई, सहदेव सारथी, चंद्रहास, विनय कुमार, रजनीश कुमार, करतार सिंह, यशपाल सिंह , गर्वित चौधरी, गौरव गौड़, उमेश राजपूत, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें