फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किस्त के विवाद में छीनी बाइक, 34 हजार रुपये ऑनलाइन देने के बाद भी नहीं मिला पूरा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना में मोटरसाइकिल की किस्तों को लेकर विवाद का आरोप, पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

बिजनौर/ नगीना। मोटरसाइकिल की किस्तों के विवाद में बाइक अपने कब्जे में लेने और 34 हजार रुपये ऑनलाइन देने के बावजूद पूरा हिसाब न मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसी तरह के मामले में चार आरोपी पहले से जेल में बंद है तथा यह इसी तरह का चौथा मामला है। मुजफ्फरनगर जिले के जानसठ थाना क्षेत्र के गांव काटका निवासी नदीम ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उसने फाइनेंस पर स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल खरीदी थी। पीड़ित का कहना है कि 19 सितंबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह पुरैनी टोल टैक्स के पास था। इसी दौरान आकाश, अनुराग, पुष्पेंद्र और दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोक ली।
आरोप है कि उन्होंने खुद को फाइनेंसर बताते हुए मोटरसाइकिल की किस्तें जमा करने को कहा। नदीम के अनुसार, उसने तत्काल रुपये उपलब्ध नहीं होने की बात कहते हुए बाद में भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली। पीड़ित का कहना है कि इसके बाद वह डर गया और उसने अपने परिचितों से संपर्क किया। शिकायत में बताया गया है कि 21 सितंबर को आकाश, अनुराग और पुष्पेंद्र ने उसे धामपुर रोड स्थित रामलीला चौराहे पर बुलाया। वहां मोटरसाइकिल वापस मांगने पर कथित तौर पर 34 हजार रुपये देने की बात कही गई। पीड़ित के अनुसार, उसने अनुराग के मोबाइल नंबर पर 34 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद उसे 30 हजार रुपये की रसीद काटकर दी गई और मोटरसाइकिल वापस कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने जानसठ स्थित फाइनेंस कार्यालय में अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने के संबंध में जानकारी की तो उसे बताया गया कि मोटरसाइकिल की सभी किस्तें जमा नहीं हुई हैं। पीड़ित नदीम ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों से 34 हजार रुपये वापस दिलाने और मामले में कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सोलंकी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें