फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारू मदर केयर की तर्ज पर शिशुओं की देखभाल करें माताएं 15-24-51

विज्ञापन
विज्ञापन
कंगारू मदर केयर की तर्ज पर शिशुओं की देखभाल करेंगी माताएं
विज्ञापन

धामपुर। समन्वित बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कंगारू मदर केयर की तर्ज पर देखभाल कर नवजात को हिस्ट पुष्ट बनाने परिवार को जागरूक करना होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेंगी। विभाग की ओर से जिले की सभी 12 परियोजनाओं में संचालित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कंगारू मदर केयर टेकअवे-16 के तहत प्रशिक्षण देकर पारंगत किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रभारी सीडीपीओ हेमलता सैनी ने बताया कि धामपुर के अल्हैपुर ब्लाक में करीब 300 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इन केंद्रों पर एक कार्यकर्ता और सहायिका की तैनाती है। विभाग की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभिन्न 21 मॉडयूलों पर प्रशिक्षकों की ओर से ट्रेंड करना है। शनिवार को तीन ग्राम सभाओं अल्हैपुर, चकराजमल और सददोबैर की 75 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए जन्मे शिशु का गृह भ्रमण कर कमजोर शिशुओं की पहचान कर माताओं को कंगारू मदर केयर के बारे में बताना होगा। कमजोर शिशुओं के यहां पर तब तक गृहभेंट करनी होगी, जब तक वह खतरे से बाहर नहीं आ जाते। कमजोर शिशुओं को कंगारू मदर केयर सुनिश्चित कराना होगा। सीडीपीओ ने बताया कि इसके तहत शिशु को कपड़े पहनाए बिना शरीर से लगाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें