अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को किया सम्मानित
बिजनौर। क्रीड़ा भारती बिजनौर की ओर से अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं के लिए जनपदीय सम्मेलन एवं माता जीजाबाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में नौ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की माताओं को माता जीजाबाई सम्मान से सम्मानित किया।
विकास भवन स्थित सभागार में शनिवार शाम को हुए सम्मान समारोह में सीडीओ केपी सिंह, क्रीड़ा भारती मेरठ के प्रांत अध्यक्ष विशाल मित्तल, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह व क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष योगेंद्र पाल सिंह योगी ने क्रिकेटर मेघना चौधरी की मां रीना सिंह, स्क्वैश खिलाड़ी की मां फुरकाना खातून, हाकी खिलाड़ी अश्का मुस्सवर की मां नूर फातिमा, मुस्कान की मां कमला देवी, धीरज कुमार की मां गीता देवी, कबड्डी खिलाड़ी राहुल चौधरी की मां यशोदा देवी व ख्याति चौधरी की मां सोना चौधरी सहित नौ माताओं को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीडीओ केपी सिंह व हॉकी कोच चित्रा चौहान ने कहा कि क्रीड़ा भारती का यह आयोजन प्रेरणा दायक है। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के स्थापना व उसके उद्देश्य व गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उदयवीर सिंह, जैनेंद्र सिंह, देशराज सिंह, अरविंद अहलावत, आकाश चौधरी, शरद कुमार सिंह, संजीव डबास, सुधीर कुमार, ज्ञान सिंह आदि का सहयोग रहा।