फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का किया पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर मां सरस्वती का किया पूजन
विज्ञापन

हल्दौर/किरतपुर/नींदड़ू। नगर में रंग महोत्सव कमेटी की ओर से मोहल्ला भूड़ में स्थित होली चौक पर वसंत पंचमी हर्षोल्लाष से मनाई गई। मंगलवार सुबह नौ बजे पंडित प्रमोद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ पूजा अर्चना करवाया। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह उर्फ मोनू, राजन चौहान, शिवम वर्मा, जंगबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं धूलिया महादेव मंदिर संस्थान पर पंडित अवधेश शर्मा ने पूजा अर्चना कर वसंत रखवाया।
विज्ञापन

वहीं किरतपुर में श्री देवाशंकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में यज्ञ का आयोजन हुआ। यजमान छतरपाल सपत्निक रहे। विजय गोयल द्वारा उच्चारित मंत्रों से आहुति दी गई। सेवानिवृत्त आचार्या सुरेश कालरा को शॉल, सूटकेस एवं भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। सुंदर गोयल, ज्ञानवीर, मुन्नू राठी, पुष्पा राजपूत, डॉ राधेश्याम, गौरव पारासर, मुकुल सिंघल, अरविंद वर्मा, डॉ हेमेंद्र आदि मौजूद रहे। उधर नींदडू़ में माघ शुक्ल पंचमी एवं मां सरस्वती के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कुंवर मितान सिंह सरस्वती शिशु मंदिर बखशनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मां सरस्वती की पूजा की गई। यज्ञ का आयोजन किया गया। हवन पुरोहित वीरेंद्र कुमार आचार्य जी ने कराया। इस दौरान महेश पाल सिंह-मधुबाला, रवि कुमार-सोनी चौहान, राजकुमार-दीपमाला, जनार्दन सिंह-ममता देवी, मनोज कुमार-पवित्रा देवी और राकेश शर्मा-अनीता देवी पांच दंपती मौजूद रहे। यज्ञ में बखशनपुर के प्रधान जयपाल सिंह, हरियाना के प्रधान जयप्रकाश सिंह, बुआपुर नत्थू के प्रधान नवनीत कुमार, शिश्ुा मंदिर के प्रधानाचार्य पीतांबर सिंह, केनरा बैंक के प्रबंधक प्रशांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें