आत्महत्या करने वाली आरती का फाइल फोटो।
किरतपुर (बिजनौर)। गांव हुसैनपुर सुल्तान में सोमवार की शाम दो बच्चों की मां आरती (39) और ललित (21) ने जहर निकलकर खुदकुशी कर ली। दोनों के बीच दो सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिवार वालों ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर महिला के बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है, जबकि पति गम में डूबा हुआ है।
किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर निवासी जगमोहन की पत्नी आरती का पड़ोस में ही रिश्ते के देवर ललित से प्रेम संबंध हो गए। एक अक्तूबर 2025 को आरती अपनी दस साल की बेटी और सात साल के बेटे को छोड़कर ललित के साथ चली गई थी। खैर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे 14 दिन बाद पुलिस ले आई थी। लोगों ने बच्चों का हवाला देकर महिला को खूब समझाया। जिसके बाद महिला अपने पति के संग घर लौट आई।
तब से वह अपने पति के संग ही रह रही थी। अब सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आरती और ललित गन्ने के खेत में चले गए। दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर ललित ने बड़े भाई को फोन पर जहर निगल लेने और खेत में पड़े की सूचना दी। ग्रामीणों समेत परिवार के लोग खेत पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चालक ने दोनों की नाजुक हालत देखते हुए किरतपुर पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों को तुरंत बिजनौर भेज दिया। जहां उपचार के दौरान सोमवार की शाम पांच बजे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को मोर्चरी पहुंचा दिया।
आत्महत्या करने वाली आरती का फाइल फोटो।