फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 हजार से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
50 हजार से अधिक विद्यार्थी ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के यूपी बोर्ड के स्कूलों में पढ़ने वाले पचास हजार से अधिक विद्यार्थी करीब चार माह बाद भी आनलाइन पढ़ाई से नहीं जुड़ सके हैं। शासन ने तकनीकी कारणों के कारण आनलाइन पढ़ाई से वंचित छात्र - छात्राओं की पढ़ाई के लिए टीवी से कक्षाएं शुरू की हैं। अभिभावकों का आरोप है कि आनलाइन पढ़ाई के नाम पर खानापूर्ति हो रही है।
जिले में यूपी बोर्ड के 387 स्कूलों में करीब सवा लाख विद्यार्थी पढ़ते हैं। कोरोना के कारण स्कूल मार्च से बंद हैं। शासन ने छात्रों की पढ़ाई के नुकसान की भरपाई के लिए 20 अप्रैल से आनलाइन पढ़ाई शुरू कराई है। डीआईओएस कार्यालय का दावा है कि करीब 60 हजार छात्र-छात्राएं आनलाइन पढ़ाई से जुड़े हैं। कुछ छात्र एड्रॉयड फोन नहीं होने तथा नेट समस्या होने से पढ़ाई नहीं कर रहे हैं। नोडल अधिकारी पढ़ाई पर निगाह रखे हैं। नियमित समीक्षा हो रही है।
विज्ञापन

आनलाइन पढ़ाई शुरू हुए करीब चार माह बीत गए । परंतु करीब 50 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने इस अवधि में किताब खोल कर नहीं देखी। अब शासन को इसकी सुध आई है। शासन ने वंचित छात्रों को आनलाइन पढ़ाई से जोड़ने लिए टीवी से पढ़ाई करने की व्यवस्था शुरू की है।
विज्ञापन

जल्द सभी जुड़ेंगे ऑनलाइन पढ़ाई से
डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि व्यवस्था आज से शुरू हो गई है। बताया कि कक्षा नौ तथा 11 के विद्यार्थी स्वयं प्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा पुन: साढ़े चार बजे से साढे़ छह बजे तक तथा कक्षा 10 व 12 के विद्यार्थी दूरदर्शन उप्र पर दोपहर एक बजे से दो बजे, ढाई बजे से तीन बजे तक, साढे़ तीन बजे से पांच बजे तक व साढ़े पांच से साढ़े छह बजे तक पढ़ाई करेंगे। कक्षावार विषय की पढ़ाई का विवरण साप्ताहिक तय होगा। डीआईओएस ने बताया कि निगरानी के लिए तहसीलवार नोडल अधिकारी बने हैं। नोडल अधिकारी कक्षावार विद्यालयों द्वारा वीडियो का अवलोकन करने की साप्ताहिक सूचना डीआईओएस को देंगे। जल्द ही सभी छात्र आनलाइन पढ़ाई से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें