फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हत्यारोपियों की तलाश में 50 से अधिक जगहों पर दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। अमरोहा के लोकेश उर्फ टंडेल की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने 50 से अधिक स्थानों पर दबिश दी। मगर आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस की चार टीम आरोपियों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन

अमरोहा के गांव अल्हैदादपुर निवासी लोकेश उर्फ टंडेल पुत्र जीवन दोस्त विशालपाल के जन्मदिन में शामिल होने बृहस्पतिवार की शाम शिवालाकलां आया था। जन्मदिन के जश्न में अमृत सरोवर पर शराब पार्टी भी चली। शराब पार्टी में गाली गलौच होने पर लोकेश उर्फ टंडेल ने सिन्टू उर्फ सचिन को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद लोकेश उर्फ टंडेल को बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई ने हत्या में सिन्टू उर्फ सचिन, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी कराई। हत्यारोपी प्रियांशु, सचिन उर्फ सिन्टू का सगा भतीजा है।
शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शिवाला कलां में थाने के सामने जाम भी लगाया था। उस वक्त पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। शुक्रवार की देर शाम से ही पुलिस चारों आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। सीओ चांदपुर देशदीपक ने बताया कि पचास से अधिक जगहों पर दबिश दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें