फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मुरादाबाद सांसद के ड्राइवर की हादसे में जान गई

Thu, 06 Nov 2025 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले राजीव चौधरी का फाइल फोटो। - फोटो : हादसे में जान गंवाने वाले कांग्रेस नेता रामखेलावन माली।
विज्ञापन
बेगावाला। गंगा स्नान के लिए जा रहे पिता को डीजल के लिए रुपये देने गए मुरादाबाद सांसद के ड्राइवर बुलेट बाइक पर सवार राजीव चौधरी (31) को सड़क पार करते समय वाहन ने टक्कर मार दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बिजनौर में बैराज कॉलोनी के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर कोतवाली के गांव चांदपुर फेरू उर्फ चंदपुरी निवासी राजीव पुत्र प्रवीण चौधरी मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा के यहां ड्राइवर था। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उनके परिवार के सभी लोग ट्रैक्टर-ट्राॅली से बैराज गंगा स्नान मेले में जा रहे थे। बैराज कॉलोनी पर स्थित मित्तल पेट्रोल पंप पर उनके पिता ने ट्रैक्टर में तेल डलवाया। जेब टटोली तो रुपये घर ही भूल गए थे। उन्होंने राजीव को फोन किया तो वह अपनी बुलेट बाइक से बिजनौर आया और अपने पिता को रुपये दिए।
रुपये देने के बाद जैसे ही वह सड़क पार कर रहा था तो किसी वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बुलेट और राजीव काफी दूर जाकर गिरे। वहां से गुजर रहे लोगों ने आधार कार्ड से उसकी पहचान कर उसके घर फोन किया। कुछ लोग उसको प्राइवेट अस्पताल में ले गए, जहां राजीव को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा भरा। राजीव के 10 वर्ष और एक सात वर्ष के दो बच्चे हैं। राजीव का एक छोटा भाई है और पिता खेती करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें