फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम विभाग को भी मानसून दे रहा धोखा

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग को भी मानसून दे रहा धोखा
विज्ञापन

नगीना। मौसम विभाग की माने तो इस बार मानसून धोखा दे रहा है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी बारिश होने का संकेत दे रही है, लेकिन बादल बरस नहीं रहे हैं। मौसम विभाग ने किसी भी दिन तेज वर्षा होने की पूरी संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन

नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि जुलाई में अब तक 84 एमएम वर्षा हो चुकी है। उनका कहना है कि मौसम विभाग के आकलन को इस बार मानसून लगातार दगा दे रहा है। मौजूदा समय में हो रही भीषण गर्मी वर्षा होने का पूरा संकेत दे रही है, लेकिन वर्षा नहीं हो पा रही है। वह बताते हैं कि मानसून पूरी तरह बना हुआ है, किसी भी दिन वर्षा हो सकती है। सतीश कुमार ने बताया कि इस बार मौसम विभाग द्वारा बारिश की कई बार पूरी संभावना व्यक्त की गई लेकिन तय समय पर वर्षा नहीं हो पाई। उन्होंने दावा किया की एक-दो दिन में भारी वर्षा होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें