फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बंदरों के काटने से 15 महिलाएं घायल, एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। हजूराबाद गढ़ी गांव में बंदरों ने 15 महिलाओं को काटकर घायल कर दिया। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाई। साथ ही बंदरों को पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

गांव के मोनू व ब्रजपाल सिंह ने बताया कि बंदरों के आतंक के कारण लोगों का घरों पर जाना मुश्किल हो गया है। बंदरों ने सुदेश, निर्मला, विमलेश, अलका, रूमा, देवी, रजनी, आशा, राखी, हिमांशी शर्मा आदि को काटकर घायल किया है। बंदरों से बचने के लिए कई बार महिलाएं गिरकर घायल हो चुके हैं। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। यदि कोई बाजार में सामान लेने के लिए जाते हैं तो उनसे सामान छिनकर भाग जाते हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत कर बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। वहीं प्रधान इंद्रपाल ने बताया कि बंदरों को पकड़वाने के लिए अधिकारियों से शिकायत की है। जल्द ही इन्हें पकड़वाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें