नजीबाबाद के जाब्तागंज में बाहरी व्यक्तियों को सर्वे करती निगरानी समिति की टीम।
- फोटो : NAZIBABAD
निगरानी समिति ने चिह्नित किए बाहर से आए लोग
नजीबाबाद। नगरपालिका परिषद की निगरानी समिति ने घर-घर सर्वे कर बाहर से आए लोगों को चिह्नित किया। समिति के सदस्यों ने कोरोना से बचाव के लिए परिजनों को सरकार की गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी।
नोडल अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, राजस्व अधिकारी विपिन चौहान के निर्देशन में निगरानी समिति ने मोहल्ला धर्मदास, सेवाराम, मुनीरगंज, बालकराम, जाब्तागंज में घर-घर जाकर बाहर से आए करीब एक दर्जन लोगों को चिह्नित किया। उन्हें घर पर ही रहने की सलाह दी। निगरानी समिति में सरिता रानी, अनीता, उषा रानी, बबीता रानी, दीपा, सायरा बानो, रिहाना ने नागरिकों को आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह दी।
नजीबाबाद के मोहल्ला धर्मदास में बाहरी व्यक्तियों की जानकारी लेती आंगनबाड़ी।- फोटो : NAZIBABAD