फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कराई गई दौड़ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ प्रतियोगिता में मोहित कुमार प्रथम
विज्ञापन

बिजनौर। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121वीं जयंती पर नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में हल्दौर ब्लॉक के गांव दारानगर गंज में 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मोहित कुमार प्रथम, मानटी कुमार द्वितीय और मोहम्मद फरहद तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

बुधवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उदय भान गोसाई ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मदद से 1951 में जनसंघ की स्थापना की। उदय भान सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने युवाओं को एकजुट रहकर देश की एकता को बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में शामिल होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। नीरज कुमार ने कहा कि इस दौड़ प्रतियोगिता का उद्देश्य यही है कि युवाओं को फिट रहने का संदेश दिया जा सके। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोहित कुमार प्रथम, मानटी कुमार द्वितीय और मोहम्मद फरहद तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को ट्रॉफी एवं सभी धावकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें