फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला मानक चंद को किया सील

विज्ञापन
नगीना में शाह जहीर से सरायमीर वाले एरिया को सील करते पालिका कर्मचारी। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मोहल्ला मानक चंद को किया सील
विज्ञापन

नगीना। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि बीते शुक्रवार को नगर के मोहल्ला मानक चंद में दिल्ली से आई एक बुजुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ जाने के बाद मोहल्ले के ढाई सौ मीटर एरिया को सील किया गया था। महिला के संपर्क में आने वाले उसके परिवार के आठ सदस्यों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसलिए सील का दायरा ढाई सौ मीटर से 500 मीटर तक किया जा रहा है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर से हॉटस्पाट एरिया मानक चंद के विस्तार हुए एरिया पर बल्लियों से सील करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में डर
स्योहारा। क्षेत्र में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में डर है। एक कोरोना पॉजिटिव की पत्नी तथा गांव मकसूदपुर व चकमहमुद साहनी में भी एक एक प्रवासी पॉजिटिव मिले हैं। कुवैत से आए कोरोना पॉजिटिव की पत्नी पहले से ही एमक्यू इंटर कालेज में क्वारंटीन थी। स्वास्थ्य विभाग ने गांव मकसूदपुर तथा चकमहमुद सानी पहुंचकर गांव को सील कर दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी ख़ालिद अख्तर ने बताया 55 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से 52 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें