फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी जी का नंबर दो, मैं बात करूंगी

Thu, 12 Jan 2017 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
धामपुर में एचडीएफसी बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के मंडावर में पीएनबी में बुधवार को सुबह से लाइन में लगी महिलाओं को कैश नहीं मिला। महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों पर उनके परिचितों को रुपये देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। महिलाओं ने बैंक वालों से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नंबर मांगा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी महिलाओं में शामिल पूनम, समरकली, गीता रानी, सुशीला देवी, राजबाला देवी आदि ने बताया कि वे दोपहर 12 बजे से लाइन में लगी हैं। उनको शाम को चार बजे कैश खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। महिलाओं का आरोप है कि बैंक वालों ने उनको रुपये नहीं दिए। महिलाओं का आरोप है कि बैंक अफसरों ने परिचितों को कैश दिया। पूनम ने बताया कि वह एक स्कूल में काम करती हैं। उनकी सैलरी पीएनबी में आती है। गीता रानी ने बताया कि उनके बच्चे बीमार हैं। बच्चों के इलाज व उनकी फीस जमा करने के लिए भी रुपये नहीं मिल पा रहे हैं। महिलाओं ने बैंक कर्मचारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात       कराने को कहा। कर्मचारियों के मना करने पर महिलाएं उनसे नरेंद्र मोदी का नंबर मांगने लगीं। बैंक कर्मचारियों ने उनको किसी तरह शांत कर घर भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें