फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार बढ़ाने के लिए कवायद

Thu, 12 Jan 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में स्वरोजगार को परवान चढ़ाने के लिए जिले में एक हजार स्वयं सहायता समूहों का गठन होगा। स्वरोजगार के प्रति जागरूकता के लिए अभियान चलाया जाएगा। महिलाओं व पुरुषों को स्वरोजगार के फायदे बताए जाएंगे। एक हजार स्वयं सहायता समूहों के गठन के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने नाबार्ड से प्रोजेक्ट लिया है।
विज्ञापन

आमदनी के लिए स्वरोजगार भी एक बहुत बढ़िया विकल्प है।   अगर कोई पुरुष या महिला    अकेले कोई कारोबार नहीं कर सकते तो वे स्वयं सहायता समूहों का गठन करते हैं। पशु पालन से लेकर मेहंदी लगाने वाले कीप  बनाने या अन्य सामान का   उत्पादन इनके जरिये किया जाता है। जिले के नागरिक अभी स्वयं सहायता समूहों के गठन के  प्रति ज्यादा जागरूक नहीं हैं।   स्वयं सहायता समूहों का गठन  कर  उनको आमदनी से जोड़ने   के लिए सर्व यूपी ग्रामीण बैंक ने नाबार्ड से एक हजार समूहों के  गठन का प्रोजेक्ट लिया है। इससे लोग लाभ उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें