फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली के लिए पुराने नोटों पर मांगी बसें

Sat, 03 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। तीन दिसंबर को मुरादाबाद में आहूत रैली के लिए निजी बसों की बुकिंग के लिए भाजपाई प्रतिबंधित 500  और 1000 के नोट संचालकों को दे रहे हैं। लेकिन बस यूनियन ने  ऐसे नोटों से बसों की बुकिंग से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि पीएम ने ही इन नोटों पर पाबंदी लगाई है तो वे ऐसे नोट क्यों लें। उनका कहना है कि वे इससे छोटे नोटों से ही बसों की बुकिंग करने को तैयार हैं।
विज्ञापन


बस यूनियन के प्रभारी ईद अली का कहना है कि उनके पास कुछ भाजपाई रैली के लिए बसों को बुक कराने के नाम पर यूनियन को प्रतिबंधित हजार और पांच सौ के नोट देने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी ओर से इन नोटों से इनकार कर इससे छोटे नोटों से ही बुकिंग कराने के बारे में कहा गया है। गौरतलब है कि भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया ने दो दिन पहले पत्रकार वार्ता में जिले से 50 हजार की भीड़ को रैली में ले जाने के लक्ष्य की जानकारी दी थी। पार्टी की ओर से जिले से तीन सौ बसो को ले जाने का प्लान है जबकि डेढ़ हजार से ज्यादा अन्य निजी वाहन होंगे। 

यूनियन की ओर से कहा गया है कि पुराने नोटों के प्रयोग से इनकार पर कुछ भाजपाइयों ने छोटे नोटों से बुकिंग कराई है तो कुछ ने स्कूल-कॉलेजों के वाहनों को ले जाने का प्लान बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें