फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नजीबाबाद से मुअज्जम खां प्रत्याशी घोषित

Mon, 24 Oct 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज है। सरकार आपसी विवादों में उलझी है। लूटखसोट और भ्रष्टाचार के पैसों के बंटवारे को लेकर प्रदेेश सरकार में घमासान मचा हुआ है। पार्टी के महासचिव ने नजीबाबाद विधानसभा सीट के लिए इंजी मुअज्जम खां को बसपा प्रत्याशी घोषित किया।            
विज्ञापन

सोमवार को कासमियां इंटर कॉलेज में बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा और सपा प्रदेेश को सांप्रदायिकता के हवाले करती आई है। उन्होंने कहा कि भाजपा और सपा के षड्यंत्र से प्रदेश में 400 से अधिक सांप्रदायिक दंगे हुए। बसपा के शासनकाल में कोई दंगा नहीं हुआ। सिद्दीकी ने केंद्र  सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अच्छे दिन के नाम पर मोदी ने देश को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की ओर धकेला है।  उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पांचवीं बार बहन मायावती मुख्यमंत्री बनेंगी।   
मुख्य जोन कोआर्डिनेटर लोकमन सिंह, अतर सिंह राव, ग्रीशचंद, डॉ.पुरुषोत्तम, विधायक मो.गाजी, पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर  ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे  पर विफल बताया। वरिष्ठ बसपा नेता मो.रफी अंसारी ने केंद्र  सरकार पर मुस्लिम पर्सनल लॉ  और शरीयत में दखलंदाजी कर मुस्लिमों की भावनाओं को  आहत करने का आरोप लगाया। बसपा के विधानसभा सीट के प्रत्याशी इंजी मुअज्जम अहमद खां ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेेदारी को पूरा करने तथा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आश्वासन दिया। सम्मेलन में जोन कोआर्डिनेटर मनोहरलाल, पूर्व विधायक शीशराम सिंह, जिला प्रभारी रतन भारती, गौहर इकबाल, हरप्रीत संधू, खुर्शीद आलम एड., भूपेंद्र रंजन, नरेंद्र रवि, निर्देश देवी, अनीस ठेकेदार, इरशाद शेेख, मो. अच्छन, धूम सिंह, विजेंद्र कश्यप, बढ़ापुर प्रत्याशी वहदयजदानी और नगीना प्रत्याशी वीपी सिंह आदि उपस्थित थे। इकराम अंसारी एवं वसीम अहमद ने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल होने की घोषणा की।            
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें