ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा कर्मियों का धरना
नजीबाबाद। मनरेगा कर्मियों ने जेम पोर्टल को प्रतिबंधित करने समेत दस सूत्री मांगों को लेकर को लेकर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपा।
उप्र मनरेगा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध मनरेगा कर्मियों ने ब्लॉक स्तर पर कार्य बहिष्कार करते हुए सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय पर धरना दिया। मनरेगा योजना में कार्यरत अवर अभियंता, कंप्यूटर ऑपरेटर, रोजगार सेवक समेत अन्य मनरेगा कार्मियों ने कार्य बहिष्कार पर रहे। उन्होंने एडीओ पंचायत ऋषि कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में ग्राम विकास और पंचायती राज विभाग में समायोजित करने, जेम पोर्टल से नियुक्तियों को प्रतिबंधित करने, दिवंगत मनरेगा कर्मियों के परिजनों को योग्यता के अनुसार रिक्त पदों पर नियुक्ति देने, मानदेय में वृद्धि करने, ईपीएफ, बीमा समेत सरकारी कर्मचारियों की तरह सभी सुविधाएं देने की मांग की है। धरने में अरुण पाल सिंह, अतुल, मनोज कुमार सिंह, रणवीर सिंह, अरुण सिंह, चेतन दत्त, आबिद हुसैन, लोकेश कुमार, राजीव कुमार, शादाब अहमद, सूरजपाल सिंह, प्रहलाद कुमार, वसीम अहमद, आदेश कुमार, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।