‘प्रदेश सरकार की नीतियां किसान विरोधी’
नजीबाबाद/मंडावली। भारतीय किसान संगठन की बैठक में किसान नेताओं ने प्रदेश सरकार पर किसानों और मजदूरों का आर्थिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया।
मंडावली के गांव हरेवली में कश्यप समाज के नेतृत्व में भारतीय किसान संगठन के जिलाध्यक्ष इमरान अली की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। मुख्य अतिथि किसान एवं सपा नेता फुरकान खां ने प्रदेश सरकार पर किसानों और मजदूरों का आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न करने, कृषि कानून के नाम पर किसानों और कृषि को पूंजीपतियों के हवाले करने का आरोप लगाया। उन्होंने बिजली, खाद-बीज, कृषि उपकरण महंगे होने, कृषि उत्पाद लागत से कम बिकने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। बैठक में सोमपाल कश्यप, नफीस अहमद, सतपाल, नीरज कश्यप, सुनील कुमार, जितेंद्र, अर्जुन, वसीम, मो.इसरार, सरफराज अहमद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।