फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में एमएलसी अशोक का भव्य स्वागत

Tue, 24 Apr 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विधान परिषद सदस्य बनने पर रोड शो निकालते अशोक कटारिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में भाजपा के प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया को एमएलसी बनाने के बाद बिजनौर आने पर उनका फूल मालाओं से लादकर जगह जगह जोरदार स्वागत किया गया।   बिजनौर में उनका रोड शो निकाला गया। इस दौरान कई जगह जाम    के हालात बने रहे।       
विज्ञापन

अशोक कटारिया एमएलसी बनने के बाद सोमवार को पहली बार बिजनौर आए। बैराज से उनका स्वागत होना शुरू हुआ। कान्हा फार्म, पेट्रोल पंप, सीपी सिंह के शिक्षण संस्थान, आवास विकास, नेहरू स्टेडियम, प्रदर्शनी चौक पर भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अशोक कटारिया का जोरदार स्वागत किया। अशोक कटारिया ने प्रदर्शनी चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जजी रोड पर एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत समारोह में अशोक कटारिया को फूल मालाओं से लाद दिया गया। इस समारोह में अशोक कटारिया ने कहा कि वे महात्मा विदुर की धरती के आभारी हैं जिसने उन्हें इस लायक बनाया है। पार्टी ने उन्हें एमएलसी बनाया है। कहा कि वे अंतिम दम तक किसान, गरीब, मजदूरों व शोषितों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जनता के लोगों के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं। वे कभी भी किसी भी काम के लिए उनके पास आ सकते हैं। उन्होंने पार्टी के लोगों से एकजुटता बनाए रखने के लिए अपील की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल, सांसद पूर्व जिला उपाध्यक्ष नीरज शर्मा, प्रतिनिधि दीपक गर्ग मोनू, नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा, अजीत अग्रवाल, डा.नवनीत गर्ग, भूपेंद्र बॉबी, राघवशरण, डा.भुवनेंद्र चौधरी, रावेंद्र सिंह, प्रद्युमनसमेत तमाम नेता मौजूद रहे। बिजनौर में अशोक कटारिया का रोड शो निकाला गया। रामलीला मैदान, कृष्णा कॉलेज, गांव अगरी व हल्दौर  चौराहे पर स्वागत किया गया। 
वहीं धामपुर में एमएलसी बनने के बाद पहली बार धामपुर पहुुंचने पर अशोक कटारिया का भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका  गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।  इस दौरान अशोक कटारियां ने कहा कि उनके एमएलसी बनने के बाद हर जाति , बिरादरी और समुदाय का बगैर भेदभाव के विकास होगा। भ्रष्टाचार का खात्मा होगा। पीएम मोदी और सीएम योगी की नीतियों से सभी को लाभान्वित किया जाएगा। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया,  विधायक अशोक राणा, विशाल जुनेजा, चेयरमैन राजू गुप्ता, राघव शरण गोयल, जयवीर सिंह, रवि चौधरी, प्रमोद राठी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, विवेक राज सोनी, नीरजा सिंह, ज्योति सिंह, डा. रश्मि शर्मा रावल, संध्या सिंह, दमयंती देवी, भूपेंद्र बॉबी, मनोज चौहान, विजय गुप्ता, जेपी गोस्वामी,  डा. एनपी सिंह, अनिल गोयल, राकेश चौधरी, दयाशंकर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें