विधायक ने टूटी सड़क पर बुलाए अधिकारी
चांदपुर। परेशानी का सबब बने चांदपुर में बिजनौर-बदायूं हाईवे की मरम्मत कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक स्वामी ओमवेश ने अधिकारियों से वार्ता की। दरअसल, इस हाईवे की हालत बहुत ही खस्ता है। पानी की निकास्सी ठीक न होने से नालों का पानी सड़क पर उतर आता है। जिससे बिन बरसात भी पानी सकड़ पर पानी आ जाता है।
जल भराव को दूर करने के लिए पीडब्लूडी की ओर से करीब 200 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कराया है। अभी 400 मीटर सड़क का निर्माण होना है, जो निर्माण हुआ है उसके साइड की सड़क भी अभी गहरे में है। सड़क से भारी धूल उड़ रही है, जिससे उधर से गुजरने वाले राहगीर, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। शुक्रवार को विधायक स्वामी ओमवेश ने पीडब्लूडी अधिकारियों, नगरपालिका कर्मचारियों, नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाकर समस्या के शीघ्र समाधान करने को कहा है।
इस मौके पर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, एई धन प्रकाश, जेई जसवीर सिंह, डीएस सोलंकी, नायब तहसीलदार निर्भय कुमार शाही, बहार आलम, नाजिम खान, धर्मेंद्र तोमर, शेर आलम चांद, जुल्फिकार उर्फ भूरे, शकील पहलवान, रईस अहमद, मोहसिन अंसारी, विकास गहलोत, केसर अली, कुलदीप चौहान आदि मौजूद रहे।