फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला लापता हुए युवक का शव

विज्ञापन
नूरपुर के ग्राम विजयनंगला के अजय का फाइल फोटो। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
शादी के अगले दिन लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

नूरपूर (बिजनौर)। शादी के एक दिन बाद ही अचानक लापता हुए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है।
ग्राम विजय नंगला निवासी अजय सिंह की 12 मई को शादी हुई थी। शादी के अगले दिन ही अजय किसी को बताए बिना घर से निकल गया। शाम तक वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। 14 मई को परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सोमवार को कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरी कलां के जंगल में एक पेट्रोल पंप के पीछे पेड़ से अजय का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची कांठ थाने की पुलिस ने उसकी जेब से मिले आधार कार्ड से शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। अजय की मौत की सूचना से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को ले गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूरपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों ने 14 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अजय वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
चार दिन में ही उजड़ गया सुहाग
अजय की दुल्हन बनकर आई युवती शादी के चार दिन बाद ही विधवा हो गई। अभी उसके हाथों की मेहंदी भी नही उतरी थी कि उसकी मांग से सिंदूर उतर गया। अजय की शादी 12 मई को रामसहाय वाला निवासी युवती से हुई थी। अजय अगले दिन ही लापता हो गया। अजय की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं उसकी नई नवेली दुल्हन की तो दुनिया ही उजड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें